Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

India-Bangladesh का व्यापार 7 अरब से बढ़कर 18 अरब डॉलर पहुंचा : Pranay Verma

February 23, 2023

India-Bangladesh का व्यापार 7 अरब से बढ़कर 18 अरब डॉलर पहुंचा : Pranay Verma

ढाकाः बंगलादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने गुरुवार को भारत-बंगलादेश सीमा पर पेट्रापोल-बेनापोल एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) का दौरा किया। यात्रा के दौरान उन्होंने दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर सीमा प्रबंधन, व्यापार सुगमता और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की हैं। यह उल्लेखनीय है कि पेट्रापोल-बेनापोल सीमा भारत और बंगलादेश के बीच व्यापार के लिए महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। जमीन आधारित द्विपक्षीय व्यापार का 70 प्रतिशत हिस्सा यहीं से होकर गुजरता है। यह सीमा अगस्त 2017 से चौबीस घंटे खुली है।

पेट्रापोल-बेनापोल आईसीपी पर यात्रियों की आवाजाही के महत्व को देखते और उनकी जरुरतों को पूरा करने के लिए एक पये यात्री टर्मिनल भवन भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, भारत सरकार की अनुदान सहायता से एक दूसरे कार्गो टर्मिनल गेट का निर्माण किया जा रहा है। जिसे प्रति दिन वाहनों के सीमा पार आवाजाही को दोगुना किया जा सकेगा। उच्चायुक्त वर्मा ने अपनी यात्रा के दौरान पेट्रापोल-बेनापोल आईसीपी के महत्व और माल तथा यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर गौर किया।

उच्चायुक्त ने द्विपक्षीय व्यापार निवेश को बढ़ाने और लोगों से लोगों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए बंगलादेश के साथ विकास साझेदारी और सहयोग के लिए भारत की दोहरायी। उन्होंने हमारे भूमि बंदरगाहों पर कनेक्टिविटी और व्यापार के बुनियादी ढांचे को सुधार भीड़भाड़ को धीरे-धीरे कम करने और सीमा पार माल और लोगों की सुगम आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए दोनों पक्षों की ओर से चल रहे निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया।

उल्लेखनीय है कि बंगलादेश दुनिया में भारत का सबसे बड़ा विकास भागीदार है और दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। पिछले पांच वर्षों में, द्विपक्षीय व्यापार 7 अरब अमरीकी डालर से बढ़कर लगभग 18 अरब अमरीकी डालर हो गया है। भारत में बंगलादेश का निर्यात पिछले तीन वर्षों में लगातार एक अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है, जो 2021-22 में लगभग दो अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। भारत अपने विविध बाजार के चलते एशिया में बंगलादेश के लिए शीर्ष निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें