Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेल आर्ट करवाते समय ध्यान में रखें ये कुछ खास बातें, फॉलो करें ये टिप्स

February 27, 2023

नेल आर्ट करवाते समय ध्यान में रखें ये कुछ खास बातें, फॉलो करें ये टिप्स

आज कल लड़कियां अपने हाथों और नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल आर्ट करवाती हैं। ये न सिर्फ आपके हाथों को बल्कि आपकी पूरी लुक को बदल देता है। इसलिए आज हम आपको नेल आर्ट करते समय ध्यान रखने वाले टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

* नेल आर्ट के लिए सबसे पहले आपको अपने नाखूनों की सफाई, उनके आकार और उनकी कंडीशनिंग पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए अपने नाखूनों को नींबू और मीठा सोडा वाले गुनगुने पानी में डालकर रखें और कुछ देर रखने के बाद उन्हें कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।

* इसके बाद नाखूनों को फाइलर की सहायता से मनचाहा आकार दें, ताकि वे कुतरे हुए और बेतरतीब नजर न आएं। आप चाहें तो नाखूनों को गोल, अंडाकार, चौकोर शेप दे सकती हैं।

* नाख़ूनों को कंडीशन करने के बाद उनपर बेसिक कोट लगाएँ। बेसिक कोट नाख़ूनों को नेल पेंट से होने वाले नुकसान से बचाती है। इससे नाख़ूनों पर दाग भी नही पड़ते। बेसिक कोट हमेशा अच्छे ब्रांड की लगानी चाहिए, इससे हमारे नाख़ूनों पर पीलापन नही आता।

* अपनी पसंद के रंग को नाख़ूनों पर सही तरीके से लगाएँ। नेल पेंट को हमेशा तरीके से लगाना चाहिए झाड़ू की तरह पोतना नही चाहिए। कलर आपकी पर्सनालिटी से मैच करता हो तो अच्छा रहेगा। पहले कोट के सूख जाने के बाद, नेल पेंट का दूसरा कोट लगाएँ। नाख़ून के आस पास लगे कलर को हटा दे। और इसके सूखने का इंतजार करे।

* घर पर बारीक ब्रश की सहायता से आप डिजाइन कर सकती हैं या फिर बाजार में नेल आर्ट के लिए काफी सारे टूल्स उपलब्ध हैं जिन्हें प्रयोग करना बेहद आसान है।

* अतिरिक्त डेकोरेशन के लिए आप कलरफुल स्टोन, ग्लिटर आदि का प्रयोग कर सकती हैं। डिजाइन पूरी होने के बाद इसे सूखने दें और अंत में शाइनर का प्रयोग करें ताकि नाखूनों में नैचुरल चमक दिखाई दे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें