Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुलसी के ये फायदे आपको भी कर देंगे हैरान, जानें कैसे

February 28, 2023

तुलसी के ये फायदे आपको भी कर देंगे हैरान, जानें कैसे

भारत में तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे की बहुत मान्यता मानी गई है। इसके इलावा क्या आप जानते हैं के इसे अशोधिया गुणों से भरपूर है। इससे कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको इससे मिलने वाले स्वास्थ्य के फायदों के बारे में बताएंगे –

1. चोट लग जाने पर – तुलसी का उपयोग चोट लगने पर किया जाता है। तुलसी के पत्ते को फिटकरी के साथ मिलाकर लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो घाव को पकने नहीं देता। इसके अलावा तुलसी के पत्ते को तेल में मिलाकर लगाने से जलन भी कम होती है।

2. चेहरे की चमक के लिए – त्वचा संबंधी रोगों में तुलसी खासकर फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल सेचेहरा साफ हो जाता है और कील मुंहासे भी ठीक हो जाते हैं।

3. कान दर्द में – तुलसी के कुछ पत्तों को सरसों के तेल में भून कर इसमेंलहसुन का रस मिलाकर कान में डालनेसे कान के दर्द में आराम मिलता है।

4. सांस की दुर्गंध दूर करने के लिए – सांस की दु्र्गंध को दूर करने में भी तुलसी के पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं और प्राकृतिक होने की वजह से इसका कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता है। मुँह की दुर्गन्ध को दूर करने के लिएतुलसी के पत्तों को चबा लें इससे दुर्गंध चली जाती है।

5. यौन रोगों के इलाज में – यौन रोगों की समस्याओं को दूर करने में भी तुसली बहुत किफायती होती है।पुरुषों में शारीरिक कमजोरी होने पर तुलसी के बीज का इस्तेमाल करने सेयौन-दुर्बलता कम हो जाती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें