Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप जानते हैं के सेब भी पहुंचा सकता है आपको काफी नुकसान, जानें कैसे

March 1, 2023

क्या आप जानते हैं के सेब भी पहुंचा सकता है आपको काफी नुकसान, जानें कैसे

सेब एक ऐसा फल है जिसके सेवन से आपको हर जरुरी तत्व आसानी से मिल जायेंगे। ये बेहद स्वादिष्ट होने के साथ सेहत को बहुत फायदे पहुंचाता है। डॉक्टर्स भी रोजाना सेब खाने की सलाह देते हैं। इसमें विटामिन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सेब स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। बता दें के सेब को हमेशा सीमित और सही मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से हमें कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार में –

बढ़ सकता है ब्लड शुगर: सेब का अधिक सेवन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर बढ़ने की भी संभावना होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेब का अधिक सेवन ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ा सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।

मोटापा: अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में सेब का सेवन करते हैं तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

खराब हो सकते हैं दांत: सेब में एसिड मौजूद होता है इसलिए इसका सेवन दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

एलर्जी: एलर्जी होने की समस्या में सेब के सेवन से आपको पेट में दर्द उलटी, मतली और मरोड़ जैसी समस्या भी हो सकती है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें