Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Goa नहीं, इस बार घूमिए Mumbai के इस Beach पर

March 3, 2023

Goa नहीं, इस बार घूमिए Mumbai के इस Beach पर

जब बात बीच पर घूमने की होती है तो सबसे पहले दिल में गोवा जाने का ही ख्याल आता है। लेकिन भारत में सिर्फ गोवा ही एक ऐसी जगह नहीं है, जहां पर आप बीच का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, मुंबई में भी एक ऐसा बीच है, जो टूरिस्ट के बीच बेहद ही पॉपुलर है। अक्सा बीच एक बेहद ही पॉपुलर बीच है। यह मलाड, मुंबई में स्थित है और मार्वे बीच के बेहद करीब स्थित है। अमूमन लोग वीकैंड पर यहां जाना पसंद करते हैं। इस बीच के करीब कई निजी कॉटेज और होटल मौजूद है, जिनमें से कुछ पर्यटकों और विजिटर्स को किराए पर दिए जाते हैं। अक्सा बीच की गिनती मुंबई शहर के सबसे साफ बीच में होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अक्सा बीच के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

परिवार के साथ बिता सकते हैं अच्छा समय
अगर आप परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताने का मन बना रहे हैं तो ऐसे में अक्सा बीच पर घूमना एक अच्छा विचार हो सकता है। आप दोपहर में परिवार के साथ बीच पर अच्छा वक्त बिता सकते है। यहां पर चारों ओर हरियाली और सूर्यास्त का नजारा भी देखने लायक होता है। यह एक ऐसा स्थान है, जिसे फोटोग्राफी के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप अपने परिवार के साथ कुछ अच्छी तस्वीरें यहां पर क्लिक कर सकते हैं।

नई डिशेज का उठाएं लुत्फ
अक्सा बीच ना केवल एक बेहद ही रिलैक्सिंग बीच है, बल्कि यहां पर आप कई नई डिशेज का लुत्फ भी उठा सकते हैं। चाहे आप गुजराती डेसर्ट, स्थानीय मुंबई स्नैक्स या कॉन्टिनेंटल व्यंजन चाहते हों, आप उन्हें यहां पर स्थित रेस्तरां में चख सकते हैं। ऐसे में अगर आप यहां पर परिवार के साथ हैं तो ऐसे में आप उनके साथ एक अच्छे खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

कब जाएं अक्सा बीच
अक्सा बीच पर आप कभी भी जा सकते हैं। यहां के खूबसूरत नजारों का आनंद लेने या किनारे पर टहलने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, गर्मियों में यहां पर आप लंबा समय नहीं बिता सकते हैं, क्योंकि यहां का तापमान आपको ऐसा करने की इजाजत नहीं देगा। वहीं, बारिश के मौसम में भी अक्सा बीच पर जाना खतरनाक हो सकता है। समुद्र तट पर जाने के लिए सबसे अच्छे महीने अक्टूबर से मार्च तक के माने जाते हैं। इसके अलावा, वीकैंड के दौरान यह जगह स्थानीय लोगों से भरी हुई होती है, इसलिए आप सप्ताह के किसी दिन यहां जाने की प्लानिंग करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें