Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

देसी स्टाइल में बनाएं ठंडाई वाली रसमलाई , जानिए आसान रेसिपी

March 5, 2023

देसी स्टाइल में बनाएं ठंडाई वाली रसमलाई , जानिए आसान रेसिपी

 

कई घरों में अभी से होली की तैयारी शुरू हो गई है। खास होली के लिए कुछ ऐसी टेस्टी रैसिपीज हैं जो होली के दिन बनाने पर सबका दिल खुश कर सकती हैं। जानिए इसकी आसान रेसिपी।

सामग्री
’2 कप दूध ’3 कप चीनी
’1 चम्मच इलायची
’2 चम्मच पिस्ता
’2 चम्मच काली मिर्च
’3 लीटर पानी
’1 चम्मच सौंफ
’2 चम्मच बदाम
’2 चम्मच तरबूज के बीज
’1 चम्मच गुलाबजल
’आधा कप रोज पेटल

’मेन डिश के लिए
’1 चम्मच मैदा
’7 चम्मच सिरका
’3 लीटर पानी
’4 कप चीनी

विधि ’
एक कटोरे में कुछ बादाम, पिस्ता और तरबूज के बीज तीन-चार घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर एक पेस्ट बना लें। ’ एक पैन में इलायची, सौंफ और काली मिर्च को भून कर इन्हें पीस कर इनका पाउडर बना लें। फिर एक बर्तन में दूध उबालें और उसमें केसर और चीनी डाल दें। उसे ठंडा होने दें। ’ सभी ड्राई फ्रूट्स और पिसे हुए मसाले उसमें मिला दें। इसके बाद उसमें गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें। ठंडाई तैयार है। रसमलाई बनाने की विधि ’ 4-5 कप पानी में सिरका डालें। ’ इस सिरके को दूध में डालकर तब तक गर्म करें जब तक दूध का सॉलिड नहीं हो जाता है। ’ छेना को एक कपड़े में रखकर इसमें से पानी निचोड़ दें। उसे अलग बर्तन में रखें लें। छेना में थोड़ा सा मैदा मिलाएं और उसे गूंथ लें। इसके बाद इसको रसगुल्ले की तरह गोल बना लें। ’ इसके बाद पानी में चीनी डालकर उबालें और सीरा बना लें, रसमलाई को सीरे में डालकर 5-10 मिनट के लिए उबाल लें। तो लीजिए तैयार हो गई रसमलाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें