Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

होली पर बनाएं शाही गुजिया, त्यौहार का मज़ा करें दोगुना

March 5, 2023

होली पर बनाएं शाही गुजिया, त्यौहार का मज़ा करें दोगुना

हर कोई चाहता है कि होली हो या दीवाली, हर त्यौहार खुशियों से भरा हुआ बीते। जहां अपनों का साथ और दिलों में त्यौहारों की उमंग हो। कई लोगों के लिए तो होली का त्यौहार इतना पसंद होता है, कि इसे मनाने के लिए वो किसी खास जगह या लोगों के साथ चले जाते हैं। तो कई घर पर नई नई रैसिपी के साथ फैमिली इस फैस्टिवल को सैलिब्रेट करते हैं। इसीलिए आज हम आपको होली पर बनने वाली गुजिया को शाही बनाने की टेस्टी रैसिपी के बारे में बताएंगे।

सामग्री
’ 4 कप मैदा
’ 6 बड़े चम्मच घी
’ तेल या घी ’
6 कप मावा
’ एक चम्मच इलायची पाउडर
’ एक कप नारियल कद्दूकस किया हुआ।
’ 3 बड़े चम्मच किशिमश
’ 5 बड़े चम्मच काजू कटे हुए
’ कप चीनी का बूरा (पिसी हुई चीनी)
’ 4 कप चीनी

बनाने की विधि
’गुजिया की बाहरी परत बनाने के लिए मैदा छान लें। ’इसमें घी मिलाएं और फिर जरूरत के हिसाब से पानी डालते हुए सख्त गूंद लें। ’इसे थोड़ी देर के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख दें। ’अब भरावन तैयार करने के लिए गैस पर कढ़ाही गर्म करें। ’इसमें मावा डालकर मध्यम आंच पर 3 मिनट तक भूनें। ’मावा चलाते रहें ताकि जले न, जब मावा सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें। ’कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें और मध्यम आंच पर एक बार में 4- 5 गुझिया डीप फ्राई कर लें। ’जब गुझिया हल्की सुनहरी होने लगे तो इन्हें प्लेट में निकाल लें। ’इसी तरह सारी गुझिया तल लें। ’चाशनी तैयार करने के लिए गैस पर बर्तन में पानी गर्म करें इसमें चीनी डालकर चलाएं। ’चीनी पिघलने तक पानी चलाते रहें। ’जब चीनी पिघल जाए तो मध्यम आंच पर चाशनी को पकाएं। ’चाशनी को उंगली में चिपकाकर देखें एक तार बनने तक इसे पकाएं। ’फिर गैस बंद कर दें, इसके बाद चाशनी में गुझिया डालकर चलाएं। ’अब गुझिया को चाशनी से निकालकर प्लेट में रखें और गर्मागर्म मेहमानों को परोसें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें