Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, अन्य घायल

March 9, 2023

सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, अन्य घायल

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के पिपरी क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकी एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर पिपरी निवासी सुमित (19),आयुष सिंह राठौर और नीरज गुप्ता रेणुकूट घूमने के लिए वनदेवी मंदिर की तरफ गए थे। घूमने के बाद वहां से वापस आते समय तीनों एक पिकप को रोककर उसके पीछे लटक गए, वाहन के कुछ आगे बढ़ते ही अचानक पिअप का एक्सल टूट गया जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और तीनों युवक भी वाहन से नीचे गिर गए। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में सुमित और आयुष की मौत मौके पर ही हो गई जबकि गंभीर रुप से घायल नीरज को हिण्डाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें