Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

PropTiger.com ने Sridhar Srinivasan को बनाया विक्रय प्रमुख

March 10, 2023

PropTiger.com ने Sridhar Srinivasan को बनाया विक्रय प्रमुख

नई दिल्ली: डिजिटल रियल एस्टेट ब्रोकरेज कंपनी प्रोपटाइगर डॉटकॉम ने श्रीधर श्रीनिवासन को अपना राष्ट्रीय विक्रय प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अपनी नई भूमिका में श्रीनिवासन कंपनी के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके लिए वे बिक्री, वितरण, उत्पाद प्रबंधन, फिनटेक और मूल्य वर्धित सेवाओं में अपने व्यापक अनुभव का लाभ उठाएंगे। प्रोपटाइगर डॉटकॉम का स्वामित्व आरईए इंडिया के पास है जो देश का सबसे बड़ा फुल-स्टैक रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, जो हाउसिंग डॉटकॉम और मकान डॉटकॉम का भी मालिक है।

श्रीनिवासन की नियुक्ति एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुई है जब कंपनी बेहद प्रतिस्पर्धी रियल एस्टेट बाजार में अपने नेतृत्व की स्थिति को मजबूत करना चाहती है। श्रीनिवासन बीमा, ई-कॉमर्स और लेंडिंग जैसे कार्यक्षेत्रों में एक प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड के साथ ढाई दशक से अधिक का व्यापक व्यावसायिक अनुभव लेकर आए हैं। उन्होंने मैक्सलाइफ, एगॉन, इंडियामार्ट और होम क्रेडिट इंडिया सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें