Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस स्थिति में अगर होता है ट्रैफिक नियम का उल्लंघन तो पुलिस नहीं काटेगी चालान

March 11, 2023

इस स्थिति में अगर होता है ट्रैफिक नियम का उल्लंघन तो पुलिस नहीं काटेगी चालान

चंडीगढ़ (नीरू): चंडीगढ़ पुलिस ने अब ट्रैफिक को लेकर एक नया नियम लागू किया है। अब अगर आपसे किसी भी एमरजेंसी वाहन को सड़क पर रास्ता देते वक्त ट्रैफिक नियम का उल्लंघन होता है तो घबराने की जरुरत नहीं है। इस स्थिति में ट्रैफिक पुलिस आपका चालान नहीं काटेगी। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि एमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने के दौरान होने वाली उल्लंघन पर चालान नहीं होगा।

यह भी कहा गया है कि इस स्थिति में अगर किसी पुलिस द्वारा चालान काटा जाता है तो वह ट्रैफिक पुलिस से संपर्क कर सकता है या फिर वह [email protected] पर अपनी शिकायत दे सकता है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह अक्सर लोग यह सोचते है कि अगर वह किसी एमरजेंसी गाडी जैसे एंबुलैंस, फायर ब्रिगेड, आदि को रास्ता देते हुए किसी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हैं तो उनकी गाड़ियों के ट्रैफिक चालान किए जाएंगे। लेकिन अब उन्हें इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें