Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दही से बना फेस मास्क देगा आपको चांद सा निखार, जानें कैसे

March 15, 2023

दही से बना फेस मास्क देगा आपको चांद सा निखार, जानें कैसे

हम सभी को दही खाना बहुत पसंद होगा। यही नहीं बल्कि दही का इस्तेमाल हम कई व्यंजनों में भी करते हैं। परन्तु क्या आप जाब्ते हैं के खाने के इलावा भी दही हमारी स्किन के लिए बहुत लाभदायक है। आपको बता दें के दही का फेस मास्क तैयार कर चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन निखरी और ग्लोइंग होने में आपकी मदद करता है। चलिए आज हम आपको दही से फेस पैक बनाने का तरीका बताते हैं।

शहद और दही :डल और ड्राई स्किन है तो आप दही और शहद का यूज कर सकती हैं। शहद स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। शहद में एंटी ऑक्सिडेट्स पाए जाते है जो कि स्किन को चमकदार बनाएं रखने में मदद करते हैं। दही फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही लें। तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाए। मिश्रण तैयार होने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए। 20 मिनट के बाद अपना चेहरा धो ले।

दही और ओटमील : ओटमी खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता हैं। ओटमील स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ओटमील और दही का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच ओटमील और 1 चम्मच दही और शहद लें। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद मुंह धो लें। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे के दाने कम हो जाएंगे। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को लगाएं।

हल्दी और दही: हल्दी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।हल्दी लगाने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है। 1 चम्मच हल्दी पाउडर लें, 1 चम्मच दही और थोड़ी सी हल्दी लें। पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें। मिश्रण तैयार होने के बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक को लगाने से चेहरे पर चमक देखने को मिलेगी साथ ही चेहरा सॉफ्ट हो जाएगा।

केला और दही : केला का यूज करने से स्किन टाइट हो जाती है। केले को लगाने से स्किन पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं। केला और दही का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच दही, मैश किया हुआ है केला ले। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर लगा लें। पेस्ट के सूखने के बाद चेहरे धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में 2 बार लगाएं। इससे आपको फ्रेश और चमकदार स्किन मिलेगी।

दही और बेसन : इस पैक को बनाने के लिए आपको गुलाब जल, दही और बेसन की जरुरत हैं। 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही को अच्छे से मिलाएं इस मिश्रण में थोड़ा सा गुलाब जल मिला दें। इसके बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें