Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार, अनुराग ठाकुर पांचवी बार जीत दर्ज करके बनाएंगे रिकॉर्ड

March 19, 2023

2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार, अनुराग ठाकुर पांचवी बार जीत दर्ज करके बनाएंगे रिकॉर्ड

सुखू सरकार का पहला बजट पूरी तरह दिशाहीन है इस बजट में हिमाचल के लोगों की भावनाओं के साथ धोखा किया गया है लोगों को जो उम्मीदें इस बजट से थी उन तमाम उम्मीदों पर इस बजट ने पानी फेर दिया है ये कहना सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सड़ियाल का है साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताया कि इस बजट में जो भी योजनाएं धरातल पर दिखाई जा रही हैं तमाम योजनाएं केंद्र सरकार की है लेकिन अफसोस इस बात का है केंद्र सरकार की योजनाओं की वाहवाही मुख्यमंत्री ने लूटी है लेकिन अपने भाषण में उन्होंने एक बार भी केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र तक नहीं किया उन्होंने कहा कि चुनावी वायदे यह सरकार भूल गई है आज महिलाएं 15 सो रुपए जिसके उन्होंने फार्म भरवाये थे उनको ढूंढ रही हैं 10 गारंटिया कहां है उनका कोई अता पता इस बजट में नहीं है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्तमान में वह जिस पद पर है वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के एक कार्यकर्ता है जो भी दायित्व आज तक उन्हें मिला है।

उन्होंने उसे निभाया है भविष्य में उन्हें जो भी दायित्व मिलेगा उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों को बंद करना यह सरकार का गलत फैसला है जो कार्यालय सही है उन्हें भी बंद किया गया इससे अच्छा सरकार एक कमेटी का गठन करके सर्वे करवाती जो कार्यालय सही नहीं है उन्हें बंद करवाती लेकिन अफसोस इस बात का है कि सुजानपुर के जो डिवीजन कार्यालय धरातल पर काम करना शुरू कर गए थे जिसके लिए सरकार ने अधिकारियों की नियुक्ति की थी स्टाफ तैनात किया गया था उन कार्यालयों को भी सुखू सरकार ने बंद कर दिया उन्होंने कहा कि बदले की भावना के साथ सरकार काम कर रही है इसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा जनता खामोश नहीं बैठेगी उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव जो 2024 में होने हैं उसमें एक बार फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी हिमाचल कि चारों लोकसभा सीटें जीत कर मोदी सरकार की झोली में डाली जाएंगी सुजानपुर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इतिहास रचा था रिकॉर्ड मतों से यहां के सांसद केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर को जीत दिलाई थी 2024 में भी एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाकर उन्हें जीत दिलाई जाएगी बे पांचवीं बार जीत दर्ज करके इतिहास बनाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें