Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुणों की खान है टमाटर, जानें कैसे

March 21, 2023

गुणों की खान है टमाटर, जानें कैसे

टमाटर खाने के साथ- साथ इसमें बहुत पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत को बहुत से फायदे पहुँचाने का काम करते हैं। इसमें विटामिन A, K, B1,B3, B5, B6, B7 और विटामिन C होता है। आज हम आपको बताएंगे इससे मिलने फायदों के बारे में –

1. त्वचा और बालो के लिये टमाटर बहुत लाभकारी होता है। टमाटर का उपयोग त्वचा को साफ़ करने के लिये किया जाता है। टमाटर को सलाद की तरह खाने के साथ ही उसमे से निकले गुदे को अपने चेहरे पर लगाने त्वचा निखर जाती है। टमाटर में पाया जाने वाला विटामिन A आपके बालो को बाहरी डैमेज से बचाता है।

2. टमाटर में पाया जाने वाला लय्कोपेन कैंसर के सेल्स को बढ़ने से भी रोकता है। विशेष रूप से यह पेट और कोलेरेक्टाल के कैंसर को बढ़ने से रोकता है।

3. टमाटर में विटामिन K और कैल्शियम होता है जिसका सेवन करने से हड्डियाँ मजबूत होती है।

4. टमाटर का सेवन करने से एक और लाभ होता है। टमाटर का नियमित रूप से सेवन करने से दिल से सम्बंधित बीमारियाँ काम होती है।

5. टमाटर चर्बी को कम करता है और इसी के साथ टमाटर एमिनो एसिड कार्नीटाइन के उत्पादन को बढाता है जो शरीर में पायी जाने वाली ज्यादातर चर्बी को कम करता है, इसमें शरीर की 30% चर्बी कम करने की क्षमता होती है.

6. टमाटर में पानी की मात्रा अत्यधिक होने से से शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें