Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

धूप की वजह से हो गई है टैनिंग तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

March 22, 2023

धूप की वजह से हो गई है टैनिंग तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

गर्मियों में सबसे ज्यादा महिलाओं को धूप से होने वाली टैनिंग से परेशानी होती है। ऐसे में महिलाएं बहुत से ट्रीटमेंट्स और ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं जिससे धूप से किसी तरह से टैनिंग से बच सकें लेकिन फिर भी कोई असर नहीं होता। ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में आपको बताएंगे जिससे आपको काफी मदद मिलेगी।

1. घर से बाहर जाने से पहले ढेर सारा पानी और जूस पिए इससे शरीर में एनर्जी आती है।

2. धूप में जाने से आधे घंटे पहले सनस्क्रीन लोशन लगा लें। इससे सूरज की किरणों का असर सीधे आप की त्वचा पर नहीं पड़ेगा।

3. घर से बाहर जाने से पहले कैप लगाना न भूलें। इसके साथ ही पूरी बांह के कोई भी सूती के कपड़े पहनें।इससे धुप आप की स्किन पर सीधे नहीं पड़ेगी।

4. धूप में जाने पर हमेशा किसी छायादार स्थान पर खड़े रहें। कभी भी सीधे सूरज की किरणों के सम्पर्क में नहीं आये।

5. धूप से जब आप वापस घर में आएं तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर सनस्क्रीन लोशन लगाएं। कभी भी ऐसे साबुन का इस्तेमाल न करें जिसमें हार्ड केमिकल्स हो। इससे आप की त्वचा ख़राब होने लगती है।

6. इसके अलावा त्वचा के कालेपन को बचाये रखने के लिए कुछ घरेलु पैक बनकर लगाना चाहिए। जैसे – चन्दन का पेस्ट , आलू के छिलके , और खीरे का रस इत्यादि।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें