Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

24 मार्च को यूपी, बिहार और झारखंड में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘नाम बदनाम’

March 23, 2023

24 मार्च को यूपी, बिहार और झारखंड में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘नाम बदनाम’

मुंबई : कार्जड्स प्रा. लि के बैनर से बनी काजल राघवानी और गौरव झा स्टारर फिल्म ‘नाम बदनाम’ 24 मार्च को बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म नाम बदनाम के निर्माता शैव्या गोयल और शिवम गोयल ने बताया कि फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन यूएफओ कर रहा है। यूएफओ पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म किस लेवल का बना है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के ट्रेलर को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म भी लार्ज स्केल पर बनाई गई है। हम सबों को फिल्म से उम्मीदें हैं। बाकी हम सबों दर्शकों और क्रिटिक्स के रिस्पॉन्स जा इंतजार रहेगा। हमारा मानना है कि यह फिल्म भोजपुरी के दर्शकों को मनोरंजन का नया फ्लेवर देगी। हमने अपनी ओर से फिल्म को वर्ल्ड क्लास बनाने की पूरी कोशिश की है। फिल्म के निर्देशक कलाकार से लेकर स्पॉट ब्वॉय तक ने जीजान लगा कर काम किया है। मुझे उम्मीद है इसका नतीजा अच्छा होगी और हम दावा करते हैं कि दर्शकों को एक फ्रेश मनोरंजन फुल ग्रेस के साथ मिलने वाला है।

गौरतलब है कि फिल्म नाम बदनाम का निर्देशन विष्णु शंकर बेलू ने किया है। इस फिल्म में काजल राघवानी की भूमिका डायना नामक दबंग गैंगस्टर की है। फिल्म नाम बदनाम में काजल राघवानी और गौरव झा के साथ देव सिंह हीरा यादव और खुद विष्णु शंकर बेलु भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का म्यूजिक स्वर्गीय धनंजय मिश्रा का है। डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता है। स्टोरी मनोज कुशवाहा का है। पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो में हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें