Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपनी डाइट में शामिल करें लेमन ग्रास टी, मिलेंगे ढेरों फायदे

April 5, 2023

अपनी डाइट में शामिल करें लेमन ग्रास टी, मिलेंगे ढेरों फायदे

लेमन ग्रास टी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसकी मदद से हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। लेमन ग्रास टी में विटामिन ए व सी, फोलेट, फोलिक एसिड, कैल्शियम और मैगनीज से भरपूर है और साथ ही एंटी बैक्टीरियल, एन्टि फन्गल, और कैंसर रोधी गुणों से भरपूर होता है। आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

1. इसके एंटी सेप्टिक कंपाउंड पेट के हानिकारक बैक्टीरिया और पेरासाइड्स को मारतें हैं । इससे कब्ज, डायरिया, अपच और पेट दर्द की समस्या नहीं होती ।

2. यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है ।

3. रोज लेमन ग्रास टी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और विषैले पदार्थ यूरिन के द्वारा बाहर निकल जाते हैं । इससे किडनी, लिवर, ब्लैडर और पैंक्रियाज की सफाई होती है ।

4. ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी फन्गल गुणों से भरपूर है, जिससे कफ, बुखार और जुकाम से राहत मिलती है । इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है ।

5. एंटी इंफ्लेमेटरी और पेनरिली विंग प्रॉपर्टी की वजह से ये जोड़ो के दर्द और मासंपेशियों के ऐठन में भी राहत देती हैं ।

6. इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर पैदा करनी वाली कोशिकाओं को खत्म कर देते हैं ।

7. लैक्टेशन पीरियड में लेमन ग्रास टी पीने से बच्चे संक्रमण से बचे रहेगें । प्रेगनेंसी में इसे नहीं पीना चाहिए ।

8. ये फंगल इन्फेक्शन को दूर करती है । इसके सेवन से मुहासे नहीं होते । 9 ये वजन नियंत्रित रखने में भी फायदे मंद है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें