Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Beauty Tips: बारिश के मौसम में महिलाएं इस तरह रखें खुद का ख्याल, दिखेंगी खूबसूरत

April 8, 2023

Beauty Tips: बारिश के मौसम में महिलाएं इस तरह रखें खुद का ख्याल, दिखेंगी खूबसूरत

बरसात का मौसम आने से हर कोई जितना खुश होता है उतना ही थोड़ा फ़िक्र में भी होता है। दरअसल, बारिश के मौसम में भीगना सभी को बेहद पसंद होता है लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत इस मौसम में चेहरे की चिप-चपाहट और ढेर सारी बीमारियाँ होती हैं। ऐसे में इस मौसम में स्वस्थ रहना बेहद जरुरी होता है। आज हम आपको ऐसे में बताने जा रहे हैं के आप किस तरह खुद का ख्याल रख सकती है।

* बरसात के मौसम में टोनर का उपयोग ज़रूर करे। टोनर के नियमित उपयोग से आपके रोम छिद्र बंद हो जायेंगे जिससे चेहरे पर से तैलीय पदार्थ कम निकलेगा। इसलिए कोशिश करे की बरसात के मौसम में खीरे का टोनर या गुलाब जल का टोनर उपयोग करे।

* जितना हो सके हैवी मेकअप से दूर रहे। लाईट मेकअप का ही प्रयोग करे हैवी मेकअप चेहरे को इस मौसम मे काला बना देता है क्यूंकि जब आप इस मौसम में फाउन्डेशन का उपयोग करती है तो वह आपके चेहरे से नमी को सोखकर उसे काला बना देता है।

* कैले को मैश कर उसमे थोडा सा औलिव आयल को डाल दे और गाढ़ा मिश्रण तैयार कर ले और फिर चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा ले इसके बाद ठंडे पानी धो ले। यह त्वचा में कसावट बनी रहती है।

* एक अडें की जर्दी को फेटकर उसमे 1 चम्मच दही,मुलतानी मिटटी मिलाकर मिक्षण तैयार कर ले फिर इसे चेहरे पर लगाये। इसको हपते मे 2 बार लगा सकते है। इससे चेहरे पर से नमी नही जाएगी।

* चदंन का पाउडर,सतरे के छिलके का पाउडर,एवं मुलतानी मिटटी गुलाब जल मे मिलाकर चेहरे पर 20 मिनिट तक रखे फिर चेहरा धौ ले। इससे चेहरे की गंदगी बहार निकल जाएगी।

* मुलतानी मिटटी,चने का आटा एवं चदंन का पाउडर तीनो का सूखा मिक्षण बना कर डब्बे मे रख ले। फिर जब भी लगाना हो तो एक चम्मच पाउडर लेकर उसको गुलाबजल मे मिलाये फिर इसको चहरे पर 20 मिनिट लगाकर चेहरा धो ले। चेहरे का निखार बना रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें