Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाओस:चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण और चीन-लाओस साझा भाग्य समुदाय शीर्षक मंच आयोजित

April 8, 2023

लाओस:चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण और चीन-लाओस साझा भाग्य समुदाय शीर्षक मंच आयोजित

चाइना मीडिया ग्रुप के एशिया-अफ्रीका क्षेत्रीय भाषा कार्यक्रम केंद्र ने 6 अप्रैल को लाओस में स्थित चीनी दूतावास और लाओ राजनयिक अकादमी के साथ लाओस की राजधानी वियनतियाने में “चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण और चीन-लाओस साझा भाग्य समुदाय” शीर्षक मंच का सफल आयोजन किया। लाओस स्थित चीनी राजदूत च्यांग ज़ाइतोंग, लाओस के उप विदेश मंत्री थोंगफेन सावनफेट, सूचना, संस्कृति और पर्यटन उप मंत्री फोसी केओमानिवोंग, और लाओस के विभिन्न मंत्रालयों और आयोगों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ राजनयिकों, लाओ राजनयिक अकादमी के छात्रों और 16 मीडिया के प्रतिनिधियों समेत लगभग 300 लोगों ने मंच में भाग लिया। सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों ने “चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण”, “बेल्ट एंड रोड” और “चीन-लाओस साझा भाग्य समुदाय” आदि विषयों पर गहन चर्चा की।

लाओस स्थित चीनी राजदूत च्यांग ज़ाइतोंग ने अपने भाषण में कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस चीन के नए युग की एक बड़ी घटना है, जो दुनिया के विकास पर व्यापक और दूरगामी प्रभाव डालता है और चीन-लाओस साझा भाग्य समुदाय के निर्माण को दृढ़ता से बढ़ावा देगा। चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण सभी लोगों की आम समृद्धि पर जोर देता है और चीन व लाओस को एक-दूसरे की मदद करने की दिशा दिखाता है।

लाओस के उप विदेश मंत्री थोंगफेन सावनफेट ने कहा कि लाओस वैश्विक शांति और विकास पर चीन द्वारा “बेल्ट एंड रोड” पहल, वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल पेश करने की सराहना करता है। इन सिलसिलेवार पहलों ने शांति, सुरक्षा, सभ्यता, प्रगति और सतत विकास की दिशा दिखायी और मानव साझे भाग्य समुदाय की अवधारणा की अहम प्रणाली का गठन किया। 

लाओ विदेश मंत्रालय के सूचना विभाग के निदेशक फोन थवन बुदरा ने अपने भाषण में चीनी नेताओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न पहलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लाओस एक ऐसा देश है जिसने दशकों के युद्ध का अनुभव किया है, और लाओस विश्व उथल-पुथल नहीं देखना चाहता। चीन की पहल ने दुनिया और लाओस के लिए भी शांतिपूर्ण विकास, आपसी लाभ और उभय जीत के नए अवसर लाए हैं। लाओ पीपुल्स डेली, लाओ नेशनल टेलीविजन, लाओस में सबसे बड़ा वाणिज्यिक टेलीविजन स्टेशन स्टार टीवी, न्यू वियनतियाने डेली, सामाजिक-आर्थिक डेली समेत कई मीडिया ने मंच की रिपोर्टिंग की। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें