Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आपके भी शरीर में न्यूट्रिशन की हो रही है कमी तो आज ही चीजों को खाना करें शुरू

April 11, 2023

अगर आपके भी शरीर में न्यूट्रिशन की हो रही है कमी तो आज ही चीजों को खाना करें शुरू

आजकल के बिगड़ते लाइफस्टाइल में गलत खान-पान हमारी खराब सेहत का सबसे बड़ा कारण बनता है। आज कल सबसे ज्यादा परेशानी शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो रही है और ये सबसे अधिक कम उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। इसका सबसे बड़ा कारण अनहैल्दी फूड का सेवन करना होता है। जिसमे कैल्शियम, विटामिन डी और जरूरी मिनरल्स की कमी होती है। ऐसे में हड्डियों से जुड़ी बीमारियां घेरने लगती है। बता दें के सामान्य तौर पर इसमे दर्द नहीं होता लेकिन हड्डियों के जोड़ों में कट-कट की आवाज आने लग जाती है। इसका सही समय पर इलाज जरुरी है। ऐसे में आपको आज हम ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको आज से ही अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

ज्यादातर घुटनों में होती है आवाज : हड्डियों के जोड़ों से आने वाली ये आवाज ज्यादातर घुटनों से आती है। इस चरचराहट को मैडिकल की भाषा में क्रैपिटस कहते हैं। उम्र बढ़ने के साथ घुटनों के सिरों पर लैक्सिबल टिश्यू की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से सिरे आपस में रगड़ खाते हैं और आवाज आती है। ये एक तरह का गठिया रोग ही होता है।

एयर बबल्स बनना : ज्वाइंट्स से अगर कट-कट की आवाज आती है या फिर आपको गर्दन, उंगलियां फोड़ने की आदत है। तो इन ज्वाइंट्स से निकलने वाली कट-कट की आवाज की वजह एयर बबल्स हैं। जो दो हड्डियों के ज्वाइंट्स पर बन जाते हैं। इन्हीं के टूटने पर आवाज आती है। अगर ये आवाज किसी तरह की तकलीफ नहीं दे रही तो इससे घबराने की जरूरत नही है।

गठिया की समस्या : जोड़ों से आने वाली चरचराहट की वजह गठिया भी हो सकती है। जिसे नजर अंदाज करने पर समय के साथ चलने-फिरने में भी दिक्कत आ जाती है।

मांसपेशियों में खिंचाव : कई बार मांसपेशियों में खिंचाव आने की वजह से भी ऐसा होता है। इसमे आवाज के साथ ही जोड़ों में सूजन और दर्द भी होता है। जिसका इलाज जरूरी है।

कैल्शियम है जरूरी : हड्डियों के जोड़ों से आने वाली आवाज को कम करने के लिए जरूरी है कि कैल्शियम से भरपूर चीजों को खाया जाए। जिससे कि एयर बबल्स बनने की समस्या कम हो।

-दूध में हल्दी डालकर पीने से शरीर को कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलता है।

-गुड़ और भुना चना कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से जोड़ों को मजबूती मिलती है।

-रोजाना 4-5 भीगे बादाम खाने से शरीर को पोटैशियम मिलता है। जो शरीर में कैल्शियम के होने वाले नुकसान को बचाता है।

एक्सरसाइज है जरूरी : शरीर को लैक्सिबल बनाने के लिए रोजाना स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें