Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में धूमधाम से मनाया गया Himachal Day, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिज मैदान पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

April 15, 2023

शिमला में धूमधाम से मनाया गया Himachal Day, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिज मैदान पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित रिज मैदान में धूमधाम से हिमाचल दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिज मैदान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। प्रस्तुत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।

शिक्षा मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आजादी से लेकर आज तक के सफर पर प्रकाश डाला। वहीं नगर निगम चुनावों को लेकर शिक्षा मंत्री ने जल्द ही बचे हुए प्रत्याशियों की सूची जारी करने की बात करते हुए इस बार नगर निगम की सत्ता पर कांग्रेस पार्टी के काबिज होने का दावा भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें