Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

छाछ में मिलाकर पिए Chia Seeds, मिलेगा बेहद लाभ

April 15, 2023

छाछ में मिलाकर पिए Chia Seeds, मिलेगा बेहद लाभ

गर्मियों के मौसम में लोग ठंडा खाना पसंद करते है। जिसके चलते छाछ और दही जैसे डेयर प्रोडक्ट का सेवन सबसे अधिक किया जाता है। इनका सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा होता है और पेट को ठंडक मिलती है। छाछ को लोग अपने स्वाद के अनुसार बनाकर पीते है। लेकिन क्या आप जानते है कि छाछ में चिया सीड्स को मिलाकर पिने से हमारे शरीर को बहुत से लाभ मिलते है। आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है:

छाछ में चिया सीड्स मिलाकर पीने के फायदे

हड्डियां होती है मजबूत
छाछ में अगर आप चिया सीड्स मिलाकर पीते हैं यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करेगा। इस तरीके से छाछ पीना दिल की सेहत को बेहतर करता है।

स्किन संबंधी समस्याओं से मिलता है छुटकारा
वहीं चिया सीड्स और छाछ स्किन संबंधी परेशानियों से निजात दिलाने का काम करता है। इन दिनों को मिश्रण शरीर में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। ये ड्रिंक पेट की समस्या को ठीक करने में रामबाण साबित होता है।

इम्यूनिटी होती है स्ट्रांग
चिया सीड्स और छाछ को साथ में पीने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। अगर आप रात में सोने से पहले छाछ में चिया सीड पाउडर मिलाकर पी लेती हैं तो इसके फायदे ही फायदे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें