Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीर्ष छह शहरों में खाली कार्यालय स्थल का आंकड़ा 16.4 प्रतिशत पर स्थिर : रिपोर्ट

April 23, 2023

शीर्ष छह शहरों में खाली कार्यालय स्थल का आंकड़ा 16.4 प्रतिशत पर स्थिर : रिपोर्ट

नई दिल्ली: देश के छह प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च, 2023 तिमाही में खाली पड़े कार्यालय स्थल का आंकड़ा 16.4 प्रतिशत पर स्थिर बना हुआ है। रियल एस्टेट परामर्श फर्म कॉलियर्स इंडिया ने यह जानकारी दी। फर्म ने बताया कि जहां दिल्ली-एनसीआर, पुणे और हैदराबाद में खाली कार्यालय स्थल में बढ़ोतरी हुई, वहीं चेन्नई में इसमें तेज गिरावट देखी गई। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई और बेंगलुरु में खाली पड़े कार्यालय स्थलों का आंकड़ा स्थिर बना हुआ है। कॉलियर्स ने बताया कि अधिकांश बाजारों में नई आपूर्ति बड़े पैमाने पर मांग के साथ चलती है, जिससे खाली स्थल स्थिर रहता है। कॉलियर्स इंडिया के कार्यालय सेवा के प्रबंध निदेशक पीयूष जैन ने कहा, ऐसे समय में जब कारोबारी आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच पट्टे पर कार्यालय स्थल लेने के निर्णय में देरी कर रहे हैं, कार्यालय बाजार में 2023 की पहली तिमाही में स्थिरता के संकेत देखे गए और पिछली तिमाही की तुलना में यह 16.4 प्रतिशत पर बरकरार रहा। जैन ने खाली स्थल और किराये के स्तर को एक दायरे में रखकर मांग और आपूर्ति के एकसमान रूप से बढ़ने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, साल 2023 में बाद में इसमें सुधार हो सकता है। छह शहरों में, बेंगलुरु में ए-ग्रेड की इमारतों में कार्यालय स्थलों का रिक्त स्तर जनवरी-मार्च में अक्टूबर-दिसंबर के 12.7 प्रतिशत से बढक़र 12.8 प्रतिशत हो गया। चेन्नई में यह 19.9 प्रतिशत से कम होकर 16.6 प्रतिशत रह गया। दिल्ली-एनसीआर में खाली कार्यालय स्थल 19.6 प्रतिशत से बढक़र 20 प्रतिशत हो गए।

ये भी पढ़ें : 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, इस माह में जन्मे बच्चों में होतीं है ये 5 बड़ी खूबियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें