Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Badrinath Dham के खुले कपाट, PM Modi के नाम से की गई पहली पूजा

April 27, 2023

Badrinath Dham के खुले कपाट, PM Modi के नाम से की गई पहली पूजा

चमोलीः विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की 22 अप्रैल से ही शुरूआत हो चुकी है। वहीं, आज यानि गुरुवार को चौथे धाम के कपाट भी खोल दिए गए। भगवान बदरी विशाल के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान बदरी विशाल कीपूजा की। उसके बाद सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। वहीं, बदरीनाथ मंदिर में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।

बद्रीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है, वही आईटीबीपी बैंड की धुन के साथ और श्रद्धालु के जयकारों के साथ पूरा भू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम से गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए बद्रीनाथ पहुंचे। बद्रीनाथ में सुबह से ही हल्की हल्की बारिश जारी है वहीं आस पास की चोटियों में बर्फ देखने को मिल रही है। इस मौके पर वीआईपी के साथ-साथ बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। बदरीनाथ मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। जिससे बदरीनाथ की आभा देखते ही बन रही है।

इससे पहले 22 अप्रैल को मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। जबकि 25 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। वहीं, आज यानि गुरुवार को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से चारधाम यात्र पूरी तरह से शुरू हो गई है। अभी तक चारों धाम में 95 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। शुरूआती यात्र सीजन में यात्रियों की संख्या को देखते ही इस बार सारे रिकॉर्ड टूटने के आसार दिख रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद 2022 में चारधाम यात्र पर रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों ने चारों धाम के दर्शन किए थे। वहीं, इस बार अभी से ही लाखों श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। उम्मीद है कि चारधाम में यात्री के आने के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें