Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahatma Gandhi के पोते Arun Manilal Gandhi का हुआ निधन

May 2, 2023

Mahatma Gandhi के पोते Arun Manilal Gandhi का हुआ निधन

कोल्हापुरः सुशीला और मणिलाल गांधी के बेटे और महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके बेटे ने यह जानकारी दी। वह 89 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं।

खुद को पीस फार्मर बताने वाले अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज शाम कोल्हापुर में होगा। उन्होंने बेथानी हेगेडस के साथ कस्तूरबा, द फॉरगॉटन वुमन, ग्रैंडफादर गांधी और इवान तुर्क द्वारा सचित्र, द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी आदि किताबें लिखीं।

गांधी के निधन की सूचना मिलने पर उनके पुत्र तुषार गांधी कोल्हापुर पहुंचे। उनकी अंत्येष्टि यहां पंचगंगा श्मशान भूमि में होगी। डरबन में 14 अप्रैल 1934 को जन्मे अरुण गांधी एक सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता रहे। वे अपने दादा महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चलते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे।

वह पिछले दो महीने से कोल्हापुर में रह रहे थे। उन्होंने‘द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी’नामक पुस्तक लिखी, जो बहुत लोकप्रिय हुई। गांधी महात्मा गांधी के दूसरे पुत्र मणिलाल गांधी के पुत्र थे, जो अखबार ‘इंडियन ओपिनियन’के संपादक थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें