Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र नगरीय निकाय चुनाव: दूसरे चरण में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 77 उम्मीदवार निíवरोध निर्वाचित

May 7, 2023

उप्र नगरीय निकाय चुनाव: दूसरे चरण में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 77 उम्मीदवार निíवरोध निर्वाचित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हो रहे नगरीय स्थानीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कुल 77 पदों पर उम्मीदवार निíवरोध चुन लिये गये हैं।राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार को यहां एक बयान में कहा कि गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष का निíवरोध निर्वाचन हुआ है। इसके अलावा, अलीगढ़ से पांच, मेरठ से तीन, गाजियाबाद से एक पार्षद निíवरोध चुना गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह नगर पंचायतों में 36 निíवरोध निर्वाचित सदस्यों में से 16 गौतमबुद्ध नगर से, तीन एटा से, दो-दो आजमगढ़, बांदा, कासगंज, फरुखाबाद, अलीगढ़ और हाथरस से तथा एक-एक सदस्य बुलंदशहर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत और हमीरपुर से शामिल हैं।

कुमार ने एक बयान में कहा कि विभिन्न जिलों में नगर पालिका परिषदों के 31 सदस्य निíवरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि एटा में सात, बदायूं में पांच, बुलंदशहर में चार, इटावा में तीन, कानपुर नगर, कासगंज, बागपत से दो-दो तथा कन्नौज, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मिर्जापुर, सुल्तानपुर और हापुड़ से एक-एक नगर परिषद सदस्य हैं, जिन्हें निíवरोध चुन लिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण का मतदान 11 मई को राज्य के 38 जिलों में सात नगर निगमों, 590 नगरपालिका वार्ड, 95 नगर परिषद अध्यक्षों और 2551 पार्षदों एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के 268 पदों तथा 3495 सदस्यों के लिए होगा।
प्रथम चरण में चार मई को 10 नगर निगमों सहित 37 जिलों में नगर परिषदों व नगर पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए मतदान हो चुका है। दोनों चरणों के वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें