Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

खतरनाक है नाश्ता छोड़ना और देर रात खाना खाना, जानें कैसे

May 8, 2023

खतरनाक है नाश्ता छोड़ना और देर रात खाना खाना, जानें कैसे

आजकल लोगों की जैसी लाइफस्टाइल हो गई है, उसका उनकी सेहत पर काफी बुरा असर हो रहा है। लोग सुबह में नाश्ता नहीं कर पा रहे या रात में खाना देरी से खा रही हैं। ये दोनों आदतें आपकी सेहत पर काफी बुरा असर डालती हैं। इससे आपको दिल की बीमारी के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हाल ही में हुए एक शोध में ये बात सामने आई है कि नाश्ता छोड़ने या रात में देरी से खाना खाने जैसी अस्वस्थयकारी आदतों से लोगों में असमय मौत होने का खतरा चार से पांच गुणा बढ़ जाता है, इसके साथ ही दिल की कई बीमरियों का खतरा भी अधिक हो जाता है। शोध में शामिल एक जानकार का कहना है कि, ‘हमारे शोध के नतीजों से पता चलता है कि खाना खाने के गलत तरीके को जारी रखने का नतीजा बहुत खराब हो सकता है, खासतौर से दिल के दौरे के बाद।’

कभी मिस नहीं करना चाहिए: सुबह का नाश्ता : आपको बता दें कि इस शोध में दिल के दौरों के शिकार 113 मरीजों को शामिल किया गया था। इन सैंपल्स की उम्र 60 साल थी। इसमें 73 फीसदी सैंपल पुरु ष थे। इसमें पाया गया कि सुबह का नाश्ता नहीं करने वाले मरीज 58 फीसदी थे, जबकि रात का भोजन देर से करने वाले मरीज 51 फीसदी थे, और 48 फीसदी मरीजों में दोनों तरह की आदतें पाई गई।

क्या नाश्ता करें और क्या नहीं : शोध कर रही टीम ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि, खाने की आदत को सुधारने के लिए रात के भोजन और सोने के समय में कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिेए। टीम ने ये भी कहा कि, ‘एक अच्छे नाश्ते में ज्यादातर दुग्ध उत्पादों (फैट फ्री या लो फैट दूध, दही और पनीर), कार्बोहाइड्रेट (गेंहू की रोटी, सेंके हुए ब्रेड, अनाजों) और फलों को शामिल करना चाहिए’।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें