Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ की कमाई की

May 9, 2023

ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ की कमाई की

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ की कमाई कर ली है।मणिरत्नम निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 की कहानी चोल साम्राज्य पर आधारित है। इसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, कार्ति और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हुयी थी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी कि फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है।फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 को रिलीज के बाद से ही क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से शानदार रिव्यू मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें