Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajnath Singh ने इजरायली कंपनियों से भारत में संयुक्त उपक्रम लगाने का किया आह्वान

May 9, 2023

Rajnath Singh ने इजरायली कंपनियों से भारत में संयुक्त उपक्रम लगाने का किया आह्वान

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इजरायली कंपनियों से निवेश बढाकर भारत में रक्षा उपकरणों के सह निर्माण के लिए भारतीय साझेदारों के साथ संयुक्त उपक्रम लगाने का आह्वान किया है। सिंह ने मंगलवार को यहां इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन के नेतृत्व में एक इजरायली प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत नीति’ के मद्देनजर स्वदेशीकरण की दिशा में सरकार की प्राथमिकता के बारे में इजरायली पक्ष के साथ चर्चा की। उन्होंने इजरायली कंपनियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग का उल्लेख किया तथा उन्हें भारत में और अधिक निवेश करने और भारत में रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए भारतीय साझेदारों के साथ संयुक्त उद्यम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इजरायल के विदेश मंत्री ने स्वदेशीकरण के लिए भारत के प्रयास में इजरायल के निरंतर सहयोग का उल्लेख किया और उन्नत प्रौद्योगिकियों में सहयोग तथा भागीदारी की इच्छा व्यक्त की। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे होने के महत्व को स्वीकार करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के प्रति वचनबद्धता प्रकट की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें