Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने Lohian पहुंचे राज्यपाल Purohit, कहा-नुकसान का सर्वे 15 दिनों में हो जाएगा पूरा

July 27, 2023

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने Lohian पहुंचे राज्यपाल Purohit, कहा-नुकसान का सर्वे 15 दिनों में हो जाएगा पूरा

जालंधर (पंकज): पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज लोहियां ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद कहा कि रिपोर्ट के आधार पर अगले 15 दिनों के भीतर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाढ़ प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा जारी किया जाएगा।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा किए गए राहत और पुनर्वास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गिद्दड़पिंडी के लोगों ने उन्हें बताया कि कैसे प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम किया। ज़रूर राहत कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अगला काम क्षति का उचित मुआवजा देना है, जिसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा सर्वेक्षण कराया जा रहा है और जल्द ही यह कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर उचित मुआवजा जारी किया जाये।

जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और अन्य अधिकारियों के साथ गिद्दड़पिंडी पुल पर लोगों से बात करते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे ताकि लोगों के जीवन को प्रभावित होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने समय पर राहत शिविर स्थापित करके भारतीय सेना, पंजाब पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और लोगों के सहयोग से प्रभावित परिवारों को उचित सहायता सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि धूसी बांध टूटने से फसलों की भारी क्षति हुई है, जिसे देखते हुए किसानों को निःशुल्क धान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए उनसे राहत कार्यों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की और आश्वासन दिया कि हर संभव मदद सुनिश्चित की जायेगी। प्रधान सचिव कृष्ण कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने निकट भविष्य में क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें