Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann ने 12500 कच्चे अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

July 28, 2023

CM Mann ने 12500 कच्चे अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़ में 12,500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत शबद कीर्तन से हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने मंच पर जूते उतारकर कीर्तन सरवन किया।

सीएम मान ने कहा कि, आज पंजाब शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना। वादे के मुताबिक पिछली सरकारों की बदनीयती से परेशान अध्यापकों को स्थाई नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पंजाब सरकार परिवार में आप सभी का स्वागत है। ईश्वर की कृपा और आपके प्यार और समर्थन के तहत आने वाले दिनों में जनता के हक में इसी तरह और भी फैसले लिए जाएंगे। विश्वास बनाए रखें, बाकी बचे कच्चे कर्मचारियों को भी हम जल्द नियुक्त करेंगे। हम पंजाब में कच्चा शब्द रहने नहीं देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें