Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

संडे के दिन ये दाल पकवान बनाकर जीत लें सब घरवालों का दिल, जानें स्वादिष्ट रेसिपी

July 29, 2023

संडे के दिन ये दाल पकवान बनाकर जीत लें सब घरवालों का दिल, जानें स्वादिष्ट रेसिपी

दाल के लिए सामग्री (Ingredients)

चने की दाल – 1 कप
कटा टमाटर – 1
कटा प्याज – 1
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
चाट मसाला – 1 टी स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
इमली का पानी – 1 टी स्पून
तेल
नमक

पकवान बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

मैदा – 2 कप
अजवायन – 1 टी स्पून
तेल – 1/2 कप
गुनगुना पानी
नमक

dal pakwan,dal pakwan recipe,dal pakwan ingredients,delicious dal pakwan,dal pakwan material

विधि (Recipe)

– सबसे पहले हम दाल तैयार करेंगे। प्रेशर कुकर में चने की दाल डालकर उसमें पानी, हल्दी और नमक मिलाकर मीडियम आंच पर पकाएं। 5-6 सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें और कुकर की गैस निकलने दें।
– अब कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। तेल गरम हो जाए तो उसमें राई डालकर चटकने दें। इसमें कटे हुए टमाटर डाल उन्हें नरम होने तक पकाएं।
– इसमें गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर मिश्रण को 1 मिनट तक पकने दें।
– कुकर का ढक्कन खोलकर उसमें से दाल निकाल लें और उसे टमाटर के मिश्रण में डालकर मिक्स कर दें। दाल को 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें। गैस बंद कर दें। दाल तैयार है।
– अब पकवान बनाएंगे। सबसे पहले गहरे तले वाले बर्तन में मैदा सहित अन्य सामग्री डालकर उन्हें मिक्स कर दें।
– थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 30 मिनट के लिए कपड़े से ढ़ककर अलग रख दें। कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
– आटे की लोइयां तोड़ लें। अब एक लोई को लें और उसमें सूखे मैदे को लपेटकर रोटी जैसी बेल लें।
– कांटे वाली चम्मच से रोटी में छेद कर दें। इससे तेल में तलते वक्त पकवान फूलेंगे नहीं।
– अब इन रोटियों को तेल में डालें और फ्राई करें। एक तरफ से सुनहरा होने के बाद पकवान पलट लें और उसे दूसरी ओर से फ्राई करें।
– दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने के बाद पकवान को कड़ाही में से निकाल लें। सारे पकवान ऐसे ही बनाकर तल लें।
– एक कटोरी में दाल निकालकर उसमें नींबू रस, इमली पानी, प्याज और चाट मसाला डालकर गरमागरम पकवान के साथ परोसें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें