Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में हुई घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल सवाल 

August 3, 2023

नूंह में हुई घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल सवाल 
जींद: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह  ने नूंह में हुई हिंसा के सिलसिले में कहा है कि लगता है कि इसकी पहले से कोई साजिश रची गयी थी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि यह जो भी घटना घटी है वह अचानक नहीं घटी है। कहीं न कहीं, किसी न किसी रूप में पहले इसकी साजिश रची गयी होगी, उसके बाद ही ऐसा हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।’’  सिंह  ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हरियाणा की जो सभ्यता, संस्कृति, विरासत है , वह प्रेम, सद्भाव और छतीस बिरादरी को साथ लेकर चलने की है, इसे बनाकर रखा जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा का जो भाईचारा है वह बेमिसाल है क्योंकि प्रदेश में कभी भी धर्म, जाति के नाम से कभी कोई दंगे फसाद नहीं हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें