Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिलियन क्लब में शामिल हुआ अक्षरा सिंह का बोलबम गीत ‘अक्षरा बम’

August 3, 2023

मिलियन क्लब में शामिल हुआ अक्षरा सिंह का बोलबम गीत ‘अक्षरा बम’

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का बोलबम गीत ‘अक्षरा बम’ मिलियन क्लब में शामिल हो गया है।सावन के मनभावन महीना में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का शिव भक्ति बोलबम गीत ‘अक्षरा बम’ काफी वायरल हो गया है। यह गाना देखते ही देखते 1 मिलियन व्यूज पार करके मिलियन क्लब में शामिल हो गया है।

यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने की शुरुआत मे अक्षरा भोले बाबा को फूल चढ़ाती और जल ढ़ारती है। इसके बाद अपनी सखियों से कहती हैं कि ‘बाबा के मंदिरवा दियरा बार आईनी हो… दियरा बार आईनी हो… हमता चढ़ते सावन जाके जलवा ढ़ार आईनी हो…।

अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन, बाबा भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता शुरु हो जाता है। मेरा गाया हुआ ‘अक्षरा बम’ एक बेहतरीन गाना है। सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज है और प्रकृति और समस्त संसार शिव भक्ति में डूबा है। ऐसे में इस गाने से आप भी शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं।

वहीं निर्माता रत्नकार कुमार ने कहा की अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर के साथ बहुत ही अच्छी अदाकार भी है। वही उनका यह गाना उनके नाम से भी मैच करता है अक्षरा बम। गाना बहुत ही सुंदर बना है जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।

‘अक्षरा बम’ के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे है। इसका म्यूजिक शिशिर पांडे ने दिया है। इसका निर्माण निर्माता रत्नकार कुमार ने किया है। अक्षरा बम का निर्देशन रवि पंडित ने किया हैं। इसकी कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिट दीपक पंडित और डीआई रोहित ने किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें