Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेकअप से चेहरा न होने दें डैमेज, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

August 12, 2023

मेकअप से चेहरा न होने दें डैमेज, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

त्यौहारों का सीजन आ गया है और ऐसे में मेकअप करना तो लाजमी है। खासकर बात करें दीवाली कि तो इस पर्व पर हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। अपने लुक को परफैक्ट बनाने के लिए जमकर मेकअप किया जाता है। हालांकि त्यौहारों पर मेकअप करने के दौरान ही स्किन सबसे अधिक प्रभावित होती है क्योंकि अपने आप को एक अच्छा और आकर्षित लुक देने के लिए महिलाएं विभिन्न प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

मेकअप के कारण स्किन डैमेज होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है इसलिए इस समस्या को कम करने के लिए आपको कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करने की जरूरत होती है। अगर आप इस त्यौहार खूबसूरत दिखना चाहती हैं और अपनी स्किन को डैमेज होने से बचाना चाहती हैं तो इन टिप्स की मदद जरूर लें।

1.मेकअप को हटाएं: सबसे पहले आप मिसेलर क्लिंजिंग वॉटर से अपने मेकअप को हटाएं। इससे फेस पर मौजूद गंदगी भी खत्म हो जाएगी। आप क्लींजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

2.आंखों का रखें ख्याल: आंखों के मेकअप को हटाना भी बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ सकते हैं और कम उम्र में ही झुर्रियों की समस्या हो सकती है इसलिए आंखों के मेकअप को हटाने के लिए आप आई मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। यह आपके आईलाइनर और काजल दोनों को सही से हटाने में मदद कर सकता है।

3.मेकअप वाइप्स का करें इस्तेमाल: मेकअप हटाने के लिए आप मेकअप वाइप्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके पोर्स में छिपी गंदगी को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके अलावा मेकअप को अच्छी तरह हटाकर स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

4.फेस वॉश जरूरी: इसके अलावा आप फेस वॉश भी करें। सप्ताह में एक बार फेस को स्क्रब करना भी जरूरी है। फेस वॉश करने से आपकी स्किन फ्रैश हो जाती है और आपकी स्किन को पोषण भी मिलता है। फेस वॉश करने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें ताकि स्किन ड्राई न हो। रात को सोने से पहले चेहरे पर नाइट क्रीम जरूर लगाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें