Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जरा-सी देखभाल से पा सकते हैं बेहद खूबसूरत बाल, जानें कैसे

August 13, 2023

जरा-सी देखभाल से पा सकते हैं बेहद खूबसूरत बाल, जानें कैसे

चमकते बालों को पाने की चाहत में महिलाएं नित नए हेयर लोशन व शैम्पू खरीदती रहती हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे तो होते ही हैं, साथ ही इस बात की कोई गारंटी नहीं कि इनके प्रयोग के फलस्वरूप वाकई बाल लंबे, घने व स्वस्थ बनेंगे। स्वस्थ व सुन्दर बाल आप भी पा सकती हैं लेकिन इसके लिए सिर्फ ये लोशन या शैम्पू काफी नहीं बल्कि इसके लिए आपको बालों की नियमित देखभाल करनी होगी। आईये जानें आप स्वस्थ व सुंदर बाल कैसे पा सकती हैं:-

बालों का पोषण: बाल प्रोटीन जिसे कैराटिन कहते हैं, इससे निर्मित होते हैं इसलिए सबसे आवश्यक है प्रोटीन युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करना। हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों, दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को अपने आहार में शामिल करिए, तभी बालों को पोषण मिलेगा।

बालों को साफ रखें: इसके लिए यह जरूरी नहीं कि आप सप्ताह में एक बार बालों को धोएं या दो बार। जब भी आपको बाल साफ न महसूस हो रहे हों, बालों पर शैम्पू कर उन्हें साफ रखें। सप्ताह में तीन बार आप बाल धो सकती हैं। इससे बालों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचता और बाल साफ रहते हैं।

सही शैम्पू का चुनाव: अपने बालों के प्रकार के अनुसार शैम्पू का चुनाव करें। रूखे बालों के लिए एग्ग शैम्पू, आॅयली बालों के लिए लैमन शैम्पू और सामान्य बालों के लिए आप कोई भी हर्बल या टॉनिक शैम्पू प्रयोग में ला सकती हैं। आंवला, शिकाकाई रीठा से भी बाल धो सकती हैं। अगर आवश्यक लगे तभी पुन: शैम्पू करें क्योंकि बालों पर शैम्पू का जरूरत से ज्यादा प्रयोग बालों को नुक्सान पहु

बालों की कंडीशनिंग: कंडीशनिंग बहुत महत्वपूर्ण है। यह बालों की नमी व चमक को बनाए रखती है और बालों की उलझनें भी खोलती है। शैम्पू के पश्चात कंडीशनर का प्रयोग अवश्य करें। इससे बाल मजबूत होते हैं और दोमुंहे बाल भी कम होते हैं। प्राकृतिक कंडीशनर का भी आप प्रयोग कर सकती हैं। अंडे का सफेद भाग आॅयली बालों के लिए अच्छा कंडीशनर है और पीला भाग रूखे बालों के लिए।

अगर आपके बाल सामान्य हैं तो एक अंडे में थोड़ा-सा नींबू मिलाएं और १५ मिनट पश्चात् बाल धो लें। मेहंदी भी अच्छा कंडीशनर है। ऑयली बालों के लिए सबसे अच्छा कंडीशनर है लैमन जूस और सिरका। एक चम्मच लैमन जूस या एक चम्मच सिरका एक मग पानी में मिला लें और बालों पर लगाएं। फिर पानी से बालों को साफ कर लें।

बालों की उचित ब्रशिंग व कोम्बिंग: बालों पर कंघी करना बालों के लिए एक प्रकार का व्यायाम है। इससे सीबम बालों की जड़ों से लेकर बालों के अंतिम छोर या आखिर तक पहुंचता है जिससे बालों में चमक आती है। गीले बालों पर कंघी न करें। गीले बालों पर बड़े दांतों वाली कंघी या सॉफ्ट ब्रश का प्रयोग करें। कंघी का प्रयोग नरम हाथों से करें ताकि बाल न टूटें।

बालों की मालिश: बालों की हर सप्ताह किसी अच्छे ऑयल से मालिश करें। इसके लिए ऑलिव ऑयल, आलमंड ऑयल आदि का प्रयोग करें। रूखे और पतले बालों में मालिश से जान आती है। बाल धोने से दो घंटे पूर्व बालों में अच्छी तरह तेल लगाकर मालिश करें। फिर बालों में गर्म पानी में भीगे तौलिए को लपेट लें। दो घंटे पश्चात शैम्पू कर लें।

बालों का झड़ना: बालों का झड़ना किसी रोग या तनाव के कारण भी हो सकता है। यह आपके स्वास्थ्य के सामान्य होते ही स्वत: बंद हो जाएगा। अगर फिर भी बाल झड़ रहे हैं तो बालों को अच्छी तरह से मालिश करें और आयरन के अच्छे स्रोतों का सेवन करें। बालों पर हेयर डाई या कैमिकल्स का प्रयोग भी बालों के सफेद होने और झड़ने का कारण है। बालों पर इसका प्रयोग कम से कम करें।

बालों से संबंधित समस्याएं व उनके उपाय: बालों में सबसे अधिक समस्या उत्पन्न करता है डैंड्रफ। यह बालों को खराब व कमजोर बनाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए बाल धोने से दो घंटे पूर्व नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर इन्हें बालों पर लगाएं। दो घंटे पश्चात् बालों में शैम्पू करें। शैम्पू से दो घंटे पूर्व आप इसके स्थान पर दही का प्रयोग भी कर सकती हैं। अधिक डैंड्रफ होने पर एंटी डैंड्रफ शैम्पू का प्रयोग करें।

दोमुंहे बालों की समस्या भी आमतौर पर देखने को मिलती है। इसका कारण बालों को पोषण न मिलना व कंघी करने का गलत तरीका आदि हैं जिसके कारण बाल दो हिस्सों में बंट जाते हैं। इसके लिए बालों में कंडीशनर का प्रयोग करें, सही डाइट लें, हर 15 दिन पश्चात बालों की ट्रिमिंग कराएं। 3-4 महीनों में आप फर्क खुद महसूस करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें