Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूरपुर में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार, सुमन गुलेरिया को मिला बेस्ट ज्वेलरी का खिताब

August 17, 2023

नूरपुर में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार, सुमन गुलेरिया को मिला बेस्ट ज्वेलरी का खिताब

नूरपुर (पंकज कौशल) : सावन मास के महीने में बुधवार को नूरपुर में तीज का त्योहार सोनिया महाजन एवं टीम के द्वारा एक निजी होटल में आयोजित किया गया। टीम के द्वारा सभी महिलाओं का तिलक लगा कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मंच संचालन करते हुए सोनिया महाजन ने वहां पर आई सभी महिलाओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई प्रकार की गेम्स भी खेली गई और महिलाओं को अलग अलग टाइटल्स से नवाजा गया। सभी महिलाओं के बीच मेहंदी कंपीटीशन भी रखा गया और इस वर्ष इस कार्यक्रम में रैंप वॉक के साथ पूजा की थाली के साथ रैंप वॉक करवाई गई, जो की यह अपने आप में एक ट्रेडिशन को दर्शा रहा था।

बानी सचदेव को बेस्ट मेहंदी व बेस्ट ट्रेडिशनल पूजा थाली टाइटल से नवाजा गया। बेस्ट ट्रेडिशनल पूजा थाली का टाइटल कनिका महाजन ने अपने नाम किया और आशु ने भी बेस्ट ट्रेडिशनल पूजा थाली का टाइटल अपने नाम किया। बेस्ट मेहंदी का टाइटल रिचिका के नाम रहा हैं। बेस्ट पंजाबी डांस का टाइटल सुनंदा के नाम रहा। बेस्ट परफॉर्मेंस का टाइटल इशिता के नाम रहा हैं। शालू एवं शिवानी को बेस्ट साड़ी के टाइटल से नवाजा गया। बेस्ट एटायर टाइटल प्रियंका लूथरा के नाम रहा। बेस्ट साड़ी का टाइटल राजता के नाम रहा हैं।

नीति महाजन को बेस्ट हेयर स्टाइल के टाइटल से नवाजा गया। सुमन गुलेरिया को बेस्ट ज्वैलरी के टाइटल से नवाजा गया। शालिनी को बेस्ट मेकअप, पतली कमरिया टाइटल दीक्षा कुनाल महाजन के नाम रहा, मोना को बेस्ट स्माइल का टाइटल दिया गया, और बेस्ट पर्सनेलिटी का टाइटल अलीशा के नाम रहा।

सोनिया महाजन ने बताया की वह और उनकी टीम हर वर्ष तीज का त्यौहार आयोजित करते हैं, जिससे महिलाओं का एक छोटा सा गेट टू गैदर भी हो जाता है और महिलाओं को अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा समय भी मिल जाता है, महाजन ने बताया की तीज का व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने महादेव शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए किया था। तीज का व्रत महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें