Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालन्धर के शहीद बाबा निहाल सिंह तल्हन साहिब में भी नहीं चढ़ाए जायेंगे खिलौने, संगतों से की जा रही अपील

August 17, 2023

जालन्धर के शहीद बाबा निहाल सिंह तल्हन साहिब में भी नहीं चढ़ाए जायेंगे खिलौने, संगतों से की जा रही अपील

जालन्धर :जालन्धर के शहीद बाबा निहाल सिंह तल्हन साहिब में भी खिलौने नहीं चढ़ाए जायेंगे। बता दें एसजीपीसी की ओर से बीते दिनों हुक्म जारी कर कहा गया कि किसी भी गुरु घर मे कोई भी श्रद्धालु खिलौना या खिलौना जहाज नहीं भेंट करेगा। जिसके सम्बन्ध में आज ग्राउंड ज़ीरो से ये जानने की कोशिश की कि आखिर जालन्धर के शहीद बाबा निहाल सिंह तल्हन साहिब में श्रद्धालुओं की ओर से खिलौना जहाज भेंट किया जाता है तो गुरुद्वारा तल्हन साहिब के प्रबंधक बलजीत सिंह ने बताया कि एसजीपीसी की ओर से जो हुक्म दिए गए है उनकी पालना की जा रही है ।

उन्होंने कहाकि की 10 साल पहले गुरु घर मे किसी भी तरह का कोई खिलौना जहाज का चढ़ावा नही चढ़ता था लेकिन अब जब एसजीपीसी के फरमान पर हमारी ओर से संगतों को अपील की जा रही है तो की श्रद्धालु उनका इस सम्बंध में सहयोग कर रहे है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें