Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंस्टाग्राम पर राइडर लुक में राहुल गांधी ने अपनी तस्वीर की शेयर

August 19, 2023

इंस्टाग्राम पर राइडर लुक में राहुल गांधी ने अपनी तस्वीर की शेयर

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर लद्दाख की अपनी बाइक यात्रा की राहुल गांधी ने तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर राइडर लुक में नजर आ रहे राहुल गांधी की काफी चर्चा हो रही है। राहुल गांधी इस समय लद्दाख दौरे पर हैं। इस बीच आज वह शेयर की हुई तस्वीर में राइड के रूप में दिख रहे हैं।

राहुल बाइक चलाकर पैंगोंग त्सो झील पहुंचे हैं. कल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। जानकारी के मुताबिक राहुल अपने पिता की जयंती पैंगोंग त्सो झील पर मनाने वाले हैं। वहीं, बता दें कि राहुल को बाइक राइडिंग काफी पसंद हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी गुरुवार को लद्दाख पहुंचे व लेह हवाई अड्डे पर पार्टी सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बताया रहा है कि राहुल अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लेह नहीं जा सके थे। राहुल ने हाल ही में अपने भाषण के दौरान कहा था कि वह जल्द ही लेह का दौरा करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें