Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व कप: प्रज्ञाननंदा ने पहले गेम में नाकामुरा को बराबरी पर रोका 

August 20, 2023

विश्व कप: प्रज्ञाननंदा ने पहले गेम में नाकामुरा को बराबरी पर रोका 

 

बाकू (अजरबैजान): भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने शनिवार को यहां फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले गेम में अमेरिका के अनुभवी खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को ड्रॉ पर रोका दिया। सत्रह साल के प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए कड़े मुकाबले में 78 चाल के बाद अमेरिका के खिलाड़ी को ड्रॉ पर रोका।
भारतीय खिलाड़ी को अब रविवार को सफेद मोहरों से खेलने का फायदा मिलेगा। एक अन्य सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने दो-गेम के क्लासिकल मुकाबले के पहले गेम में स्थानीय दावेदार निजात अबासोव को हराकर फाइनल की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया।
प्रज्ञाननंदा ने सेमीफाइनल में पहुंचकर एक तरह से कैंडिडेट टूर्नामेंट में अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर ली है क्योंकि संभावना है कि विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे। भारत की तरफ से अभी तक पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ही कैंडिडेट प्रतियोगिता में खेले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें