Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगाल की फेमस डिश है घर पर आसानी से करें आप तैयार परवल की मिठाई, जानें रेसिपी

August 23, 2023

सामग्री (Ingredients)

250 ग्राम परवल
300 ग्राम खोया
2 कप दूध
250 ग्राम चीनी
बादाम कटा हुआ
पिस्ता कटा हुआ
4 से 5 केसर के रेशे
इलायची पाउडर
चांदी के वर्क

parwal ki mithai,parwal ki mithai ingredients,parwal ki mithai recipe,parwal ki mithai bengali dish,festive season parwal ki mithai

विधि (Recipe)

– सबसे पहले बाजार से ताजे परवल लाएं। इन्हें पानी से अच्छी तरह धोकर छील लें।
– सभी परवल को छीलने के बाद उनका गुदा और बीज निकाल दें।
– एक पैन में पानी गरम करें और उसमें परवल डालकर 5 मिनट तक उबलने दें।
– इसके बाद सभी परवल को पानी से बाहर निकालकर रख दें।
– कढ़ाही में खोया डालकर भून लें। इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तकभूनें।
– फिर खोया में चीनी मिला दें और थोड़ी देर भूनें। भुनने के बाद इसे ठंडा होने दें।
– अब इस खोया में कटे हुए मेवे, केसर और थोड़ा दूध डालें। फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
– इस मिश्रण को अच्छे से तैयार कर लें। इसके बाद 1-1 परवल के अंदर इस मैटेरियल को भरें।
– सभी परवल में भरने के बाद एक पैन में अलग-अलग करके रख दें।
– एक पैन में चीनी और एक कप पानी डालकर गरम करें। इसे एक तार की चाशनी की जैसे बना लेना है।
– अब सभी खोया भरे हुए परवलों के ऊपर चाशनी डालनी है। परवलों को कुछ देर पकने दें और 5 मिनट बाद गैस से उतार दें।
– अब इन्हें ठंडा होने दें। इसके बाद परवल को चाशनी से बाहर निकाल लें और इसके ऊपर से कटा हुआ पिस्ता व बादाम डाल दें। फिर चांदी के वर्क से मिठाई सजा दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें