Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंडियाला गुरु में देर रात युवकों ने दुकान में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

August 27, 2023

जंडियाला गुरु में देर रात युवकों ने दुकान में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जंडियाला गुरु में देर रात एक फायरिंग मामला सामने आया है। बता दें कुछ युवकों ने एक दुकान में घुसकर करीब 8 से 10 गोलियां चलाईं।बताया जा रहा है कि एक युवक पर गोली चलाई गई है। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया और रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25 से 28 साल बताई जा रही है। मृतक दो बच्चों का पिता था। एसएसपी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।

वहां के लोगों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री का घर कुछ दूरी पर है। कोई सुरक्षा नजर नहीं आती। गोलीबारी का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लोगों का कहना है कि जंडियाला गुरु के लोग दहशत भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले बाबा नाम के युवक को घर के बाहर कुछ लोगों ने गोली मार दी थी और फरार हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें