Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द होने वाली है आपकी शादी तो ये प्री ब्राइडल ब्यूटी केयर आएंगे आपके काम

August 28, 2023

जल्द होने वाली है आपकी शादी तो ये प्री ब्राइडल ब्यूटी केयर आएंगे आपके काम

चंचल चितवन’ जी हां हर भावी वर की यही तमन्ना होती है कि विवाह की वेदी पर उसकी सहचरी का यही रूप हो। वहीं हर भावी वधू का यही अरमान होता है कि शृंगार से अलंकृत उसका रूप-यौवन उसके प्रियवर को मदहोश कर दे। इसलिए अगर आप भी दुलहन बनने जा रही हैं तो शादी से लगभग डेढ़-दो माह पहले से ही अपने रंग-रूप, खानपान और सौंदर्य की ओर ध्यान देना शुरू कर दें।

स्ट्रैस फ्री रहें: आजकल अधिकतर लड़कियां वर्किंग गर्ल की श्रेणी में आती हैं इसलिए शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने व तनावमुक्त होने के लिए योगाभ्यास करें। स्ट्रैस लैवल को कम करने के लिए पिकनिक, फिल्म या फिर बॉडी स्पा का सहारा लें क्योंकि आप के मन को प्रसन्नता का आभास आप के चेहरे की चमक से होगा।

चेहरे को निखारें :चेहरे की सुंदरता निखारने के लिए डेली क्लीजिंग, टोनिंग व मॉयश्चराइजिंग करें। धूप में निकलने से आधा घंटा पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

सैलून विजिट: शादी से कम से कम 1-2 महीने पहले ही अपने ब्यूटीशियन से प्री-ब्राइडल व ब्राइडल मेकअप के बारे में जानकारी लें ताकि अगर आप को किसी खास ट्रीटमैंट की जरूरत हो तो वह शुरू किया जा सके। समयसमय पर ब्यूटी सिटिंग्स व ब्यूटी रूल भी फालो करें ताकि शादी के समय व उसके बाद भी आप की सुंदरता बनी रहे।

नए उत्पाद ट्राई करें पर आंख मूद कर नहीं: शादी से कुछ दिन पहले किसी नए सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप को किसी प्रकार की एलर्जी है तो अपनी ब्यूटीशियन को जरूर बताएं।

वैडिंग ड्रैस व ज्वैलरी: अपनी वैडिंग ड्रैस, ज्वैलरी व मेकअप के बारे में पहले से ही ब्यूटी एक्सपर्ट से मिल कर रूपरेखा तैयार कर लें ताकि वैडिंग डे पर आप अपना मनचाहा रूप पा सकें। वैडिंग ड्रैस व ज्वैलरी प्लान करते समय अपने स्किन काम्पलैक्शन व फिगर के अनुसार ही आऊटफिट व ज्वैलरी का चुनाव करें।

मौसम के अनुरूप : अगर आप की शादी गर्मियों में है तो मैटी मेकअप का इस्तेमाल करें और अगर सर्दियों में है तो क्रीमी मेकअप का। विंटर सीजन में ब्राइट, डार्क व फाइन शिमरी शाइन कलर्स टोन परफैक्ट रहते हैं।

ब्राइडल पैकेज : आजकल मार्कीट में सैलून द्वारा स्पैशल पैकेज उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपने ब्यूटी ट्रीटमैंट व बजट के अनुरूप अपना सकती हैं। इसके लिए ब्यूटीशियन से बिना संकोच किए सलाह लें। समय-समय पर कोविड टैस्ट कराती रहें और दोनों वैक्सीन डोज शादी से पहले अवश्य ले लें क्योंकि शादी के दौरान बहुतों को बिना मास्क के मिलना पड़ता है। शादी का दिन आप की जिंदगी का सब से खास दिन होता है। अत: इस दिन कोई कमी नहीं रह जाए, इसके लिए समय निर्धारण की बहुत जरूरत होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें