Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अक्षरा’ का नया लुक हुआ रिलीज

August 31, 2023

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अक्षरा’ का नया लुक हुआ रिलीज

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म ‘अक्षरा’ से उनका नया लुक रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज जहां अक्षरा सिंह का जन्मदिन है, वहीं आज ही रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी फिल्म “अक्षरा” का दूसरा लुक भी आउट कर दिया है। इसमें अक्षरा का डबल शेड देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर वह राजस्थानी से मिलते: जुलते परिधान में हसुआ लेकर नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर वह एक पारिवारिक महिला के रूप में भी नजर आ रही हैं।

फिल्म अक्षरा के निर्माता रत्नाकर कुमार एवं कुलदीप श्रीवास्तव और निर्देशक देव पांडेय एवं लेखक राकेश त्रिपाठी हैं, जिन्होंने अक्षरा सिंह को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभ कामनायें दी। उनके साथ फिल्म की पूरी कास्ट एण्ड क्रू ने अक्षरा की लंबी आयु की कामना की। सबों से मिल रही शुभकामनाओं से गदगद अक्षरा सिंह ने फिल्म अक्षरा के मेकर्स, कलाकार और अपने सभी चाहने वाले को शुक्रिया कहा। अक्षरा ने कहा कि जन्मदिन पर लोगों का बहुत सारा प्यार मिल रहा है और मेरी फिल्म के पोस्टर भी सबों को पसंद आ रही है। इससे बड़ा दिन मेरे लिए और क्या हो सकता है। बस जन्मदिन पर एक विश अपने फैंस से पूरी करने की उम्मीद रखती हूँ कि जब भी मेरी यह फिल्म रिलीज हो। आप जरूर देखें।

वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म अक्षरा में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, सभा वर्मा, फनिदर राव एवं राकेश निराला हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें