Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दमकती और बेदाग त्वचा पाने के लिए इस तरह करें ऐलोवेरा का इस्तेमाल

September 5, 2023

दमकती और बेदाग त्वचा पाने के लिए इस तरह करें ऐलोवेरा का इस्तेमाल

ऐलोवेरा प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल: ऐलो वेरा को चेहरे के लिए बहुत ही बेहतरीन मॉइश्चराइजर माना जाता है। ऐलो वेरा स्किन रिजुविनैट करता है और साथ ही चेहरे को तरोताजा भी रखता है। यह चेहरे को मुलायम और सुंदर बनाए रखने में बहुत उपयोगी है। ऐलो वेरा में जैतून का तेल मिला कर रोजाना लगाने से चेहरे की त्वचा पर सर्दियों की वजह से आया खिंचाव व इरिटेशन दूर हो जाती है और चेहरा ग्लो करता है।

लाएं इस्तेमाल में खीरा :ठंड का मौसम अपने साथ लाता है बहुत सारी स्किन प्रौब्लम्स जिन की वजह से चेहरा बहुत ही अनाकर्षित और रूखा दिखने लगता है। सर्दियों में सब से बड़ी परेशानी रूखी और असामान्य स्किनटोन होती है। पर इस समस्या से निबटने के उपाय हैं। ये उपाय आप के किचन में ही हैं। जैसे कि खीरा एक बहु उपयोगी चीज है जोकि न सिर्फआप की सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि आप की स्किन के लिए भी बहुत अच्छा है। खीरे का फेस पैक चेहरे के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस के इस्तेमाल से चेहरे का रूखापन दूर होता है और आप की त्वचा मुलायम और कोमल बनी रहती है।

शहद से स्किन केयर: यदि आप को ठंड के मौसम में अपने चेहरे को रूखेपन से बचना है और अपनी त्वचा को कोमल बनाए रखना है, तो शहद का इस्तेमाल करना आप की त्वचा के लिए उपयोगी होगा। शहद में कुछ ऐसे तत्त्व होते हैं, जो त्वचा को मॉइश्चराइज भी करते हैं और उस की नमी को भी बनाए रखते हैं।

दूध से पाएं कोमल त्वचा: सर्द हवाएं चेहरे की त्वचा से कोमलता चुरा कर उसे रूखा बना देती हैं। ऐसे में दूध से चेहरे की सक्रिंग और क्लींजिंग करना बेहद लाभकारी होता है। चेहरे की सफाई के लिए दूध का इस्तेमाल कर रही हैं, तो बेहतर होगा कि यह काम रात में करें जिस से चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाए। दूध के नैचुरल मॉइश्चराइजिंग तत्त्व त्वचा को साफ कर उसे कोमल बनाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें