Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर की व्यास पुंग खड्ड में समाया एक युवक मौके पर पहुंची पुलिस, तलाश जारी

September 7, 2023

सुजानपुर की व्यास पुंग खड्ड में समाया एक युवक मौके पर पहुंची पुलिस, तलाश जारी

सूजानपुर (गौरव जैन): थाना सुजानपुर के अंतर्गत पंचायत दाडला भलेठ की व्यास नदी में गुरुवार शाम को एक युबक समा गया यूबक पानी में डूब रहा है स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना थाना सुजानपुर मे दी मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने डुवे युवक की तलाश प्रारंभ कर दी है मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ललित महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय से चार युवक व्यास नदी के साथ बहती पुंग खंड में नहाने के लिए उतरे थे इसी दौरान एक युवक जिसके घर हमीरपुर हीरानगर में बताये जा रहे हैं नहाते नहाते पानी के आगोश में समा गया पुलिस ने डूबे युवक की पहचान कर ली है अन्य युवकों से पूछताछ जारी है

थाना प्रभारी ललित महंत ने बताया कि डूबे युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है सुजानपुर प्रशासन को मामले की सूचना प्रेषित की है शुक्रवार से गोताखोरों की सहायता से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें