Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM के जनसंवाद कार्यक्रमों में बढ़ रही है महिलाओं और युवाओं की भागेदारी

September 8, 2023

CM के जनसंवाद कार्यक्रमों में बढ़ रही है महिलाओं और युवाओं की भागेदारी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हिसार जिले का तीन दिवसीय सफल जनसंवाद कार्यक्रम शुक्रवार को खत्म हो गया । तीन दिन में सीएम ने 9 बड़े गांव में सैंकड़ों लोगों से सीधी बात की। इस बार के जनसंवाद कार्यक्रमों में महिलाओं और युवाओं की खासी भागीदारी देखने को मिली। नारनौंद विधानसभा के गांव गुराना के कार्यकर्म ने महिलाएं सुबह से ही जनसंवाद कार्यकर्म में पहुंचना शुरू हो गई । अपने 6 साल के बच्चे के साथ आई मंजू ने बताया कि वह पहली बार जनसंवाद में आई है।वह पढ़ी लिखी महिलाएं को गांव में रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की मांग रखने पहुंची थी उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यहां उनकी समस्या का कुछ ना कुछ समाधान जरूर हो जाएगा।

वहीं महिला पूनम ने बताया कि मुख्यमंत्री खुद उनके गांव में जनता से आमने सामने बात करने आ रहे हैं इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। दर्शकों के बीच मौजूद युवा प्रशांत ने बताया कि उसकी जनरेशन ने किसी मुख्यमंत्री को गांव में आकर जनता से सीधी बात करते हुए पहली बार देखा है। वह पहले दो गांव के कार्यकर्म देख कर आया है तीसरे गांव में वह भी अपनी बात रखेगा। वहीं परिवारों के पहचान पत्र, बुजुर्गों की पेंशन हाथों हाथ बनते देख हर कोई वाह वाही करने लगता है। कुल मिला कर मुख्यमंत्री के जन संवाद जनता और सरकारी अमले की सीधा संदेश है की अब जनता को सभी सरकारी सुविधाएं अब घर बैठे उपलब्ध करानी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें