Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाभा जेल ब्रेक कांड : 22 में से 6 दोषियों को मिली जमानत

September 11, 2023

नाभा जेल ब्रेक कांड : 22 में से 6 दोषियों को मिली जमानत

बठिंडा : नाभा जेल ब्रेक कांड में जेल में बंद 22 दोषियों में से 6 को जमानत मिल गई है। इसमें गुरप्रीत सेखों, पलविंदर पिंदा, नीटा, सुलखन बब्बर, मनी सेखों के साथ साजिश का मुख्य दोशी दोपा कौडा शामिल है। हालांकि इन लोगों के ऊपर कई अन्य आपराधिक मामले भी चल रहे हैं जिसके चलते उक्त आरोपी जेल से बाहर नहीं आएंगे।

गौरतलब है कि सितंबर 2016 में नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल के गेट से 3 गाड़ियों में सवार करीब 15 क्रिमीनल ने एक कैदी को छोड़ने का बहाना बनाकर जेल के अंदर प्रवेश किया था व अंदर जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। बदमाश जेल में बंद 6 कैदियों को छुड़वा कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दायर की और यह केस करीब 7 साल विचाराधीन रहा। पुलिस ने नवंबर 2016 में नाभा के थाना कोतवाली में इन लोगों को खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें