Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैनिटाइजर लगे हाथों से भूलकर भी न जलाएं दीप, रखें ध्यान

September 12, 2023

सैनिटाइजर लगे हाथों से भूलकर भी न जलाएं दीप, रखें ध्यान

हाथों में सैनिटाइजर लगाने की आदत होती है। लेकिन इस बार दीवाली पर आप इनसे दूर ही रहें बल्कि आप हाथ धोते रहें लेकिन सेनिटाइजर को अपने पास ना रखें। सैेनिटाइजर लगा कर आप दीप या पटाखा नहीं जलाए। यह बेहद खतरनाक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों आपको इस दिन सेनिटाइजर से दूर रहना है। अगर आप अपने घरों में दिये जला रहे हैं तो ऐसे में सेनिटाइजर का प्रयोग ना करें बल्कि हाथों को अच्छे से पानी से धो लें।

दरअसल सैेनिटाइजर को अल्कोहल से बनाया जाता है। 70 प्रतिशत तक अल्कोहल एक सैेनिटाइजर में रह सकता है। ऐसे में आप हाथ में सेनिटाइजर लगाकर दीप या पटाखा जलाते हैं तो आग आप के हाथ में लगने की आशंका है क्योंकि अल्कोहल को तीव्र ज्वलनशील माना जाता है। ऐसे में खतरे से बचने के लिए दीप लगाने से पहले हाथ को अच्छे से साफ कर ले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें