Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भुंतर हवाई अड्डा पहुंची Priyanka Gandhi, CM Sukhu और Pratibha Singh भी रहे मौजूद

September 12, 2023

भुंतर हवाई अड्डा पहुंची Priyanka Gandhi, CM Sukhu और Pratibha Singh भी रहे मौजूद

कुल्लू (सृष्टि) : राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अपने हिमाचल दौरे के चलते मंगलवार सुबह जिला कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डा पर पहुंचे। जहां पर जिला कुल्लू कांग्रेस के पदाधिकारी के द्वारा प्रियंका गांधी का स्वागत किया गया। वहीं इस दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस के नेता भी उपस्थित रहे। भुंतर हवाई अड्डा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल देकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया तो वहीं वाहन के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भुंतर बैली ब्रिज पहुंची।

इस दौरान उन्होंने ब्यास नदी में आई बाढ़ के चलते पारला भुंतर से हाथी स्थान के क्षतिग्रस्त हुए इलाकों का भी निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों के साथ भी मुलाकात की। प्रभावित परिवारों को आश्वासन देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा उनकी हर संभव मदद की जा रही है और आगामी समय में भी बेघर हुए लोगों को सरकार के द्वारा किराए पर आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसके बाद प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के साथ रामशिला होते हुए मनाली की ओर रवाना हो गई। गौर रहे कि प्रियंका गांधी यहां पर बाढ़ से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची है। मनाली के बाद प्रियंका गांधी मंडी जिला का दौरा करेंगे और उसके बाद सोलन तथा शिमला का भी दौरा करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें