Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहुत सरल है घर पर ही मैकरोनी स्नैक्स रेसिपी बनाना

September 12, 2023

बहुत सरल है घर पर ही मैकरोनी स्नैक्स रेसिपी बनाना

सामग्री:
मैकरोनी: 200 ग्राम
नमक: 2 चम्मच
तेल: तलने के लिए
मक्के का आटा(Corn flour): 2 चम्मच
मैदा: 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
जीरा पाउडर: 1/4 चम्मच
काली मिर्च : 1/4 चम्मच
चाट मशाला: 1/2 चम्मच

मैकरोनी स्नैक्स बनाने की विधि:-
1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गरम होने के लिए रख लें और उसे थोड़ा 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल डाल लें |
2. जब पानी गरम जो तो उसमे मैकरोनी डाल दे और उसे 3-4 मिनट तक उबलने दें |
3. फिर उसे छान लें और फिर उसको थोड़ा ठंढा पानी डालकर उसे छान लें ताकि उसका भाफ खत्म हो जाये और ज्यादा पके नहीं |
4. फिर उसे किसी बड़े बर्तन में ले लें और उसमे मक्के का आटा(Corn flour), मैदा और नमक डाल कर उसे अच्छे से मिला लें |
5. ये आप देख सकते है ये अच्छे से मिल गयी है तो अब हम इसे छानेंगे |
6. और यहाँ हम मध्यम आंच में तेल गरम कर लिया है और अब हम मैकरोनी को डाल देंगे |
7. इसे हम 2-3 मिनट तक सुनहरा होने तक पकाएंगे |
8. इसका रंग सुनहरा हो गया है तो अब हम इसे निकाल लेंगे और ऐसे हीं पूरी मैक्रोनी को फ्राई कर लेंगे |
9. और यहाँ पर हम सारे मशालों को डाल देंगे, तो ये गया लाल मिर्च, फिर जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और ये चाट मशाला | सारी चीजों को अच्छे से मिला लें। तैयार है आपकी मैक्रोनी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें